झाझा विधानसभा से राजद प्रत्याशी जयप्रकाश नारायण यादव के लक्ष्मीपुर प्रखंड में क्षेत्र भ्रमण के दौरान शुक्रवार को ग्रामीणों ने उनके कार्यकर्ताओं के व्यवहार पर आपत्ति जताई। ग्रामीणों ने कहा कि कुछ कार्यकर्ता बनिया समाज के लोगों के प्रति सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय टिप्पणी करते हैं, जिससे समाज में असंतोष है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर 8 बजे से वायरल हो रहा।