कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर मतदान मंगलवार को सुबह 7:00बजे से शुरू होगा। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान कर्मियों को आवश्यक सामग्री देकर उन्हें बूथ पर भेज दिया गया है।अधिकारियों द्वारा कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मतदान शुरू होने के पूर्व अनिवार्य रूप से 50 मॉक पोल कराए जाएंगे। इसके बाद पोलिंग शुरू होगा।