शेखपुरा में मंगलवार की देर शाम सदर प्रखंड अंतर्गत बिहटा गांव में हाई टेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से 30 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहटा गांव निवासी कपिल यादव के छोटे बेटे मधु यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।