मौदहा: मौदहा-कपसा मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक गंभीर घायल
शुक्रवार देर शाम मौदहा-कपसा मार्ग पर सिजनौड़ा और भैंस्ता गांव के बीच दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दूसरे बाइक सवार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, उरदना गांव निवासी कुलदीप (27) पुत्र रतीराम मौदहा से अपने गांव लौट रहा था। सिजनौड़ा और भैंस्ता गांव के