नोएडा के बसई गांव में प्राधिकरण के एक अधिकारी के साथ बुधवार की शाम 4 बजे अभद्रता की गई। नौबत मारपीट तक आ गई थी। किसी तरह वो वहां से निकले और पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची थाना फेज-3 पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया कि प्राधिकरण की टीम बसई गांव में अवैध निर्माण को हटाने पहुंची थी।