सिवनी: कोतवाली पुलिस ने 8 घंटे में खोजा 8 तोला सोने से भरा खोया बैग, SP कृष्ण लालचंदानी ने दी जानकारी
Seoni, Seoni | Jun 3, 2026 सिवनी शहर के नगर पालिका चौक के पास खोया 8 तोला सोने के आभूषणों से भरा बैग कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से महज 8 घंटे में बरामद कर एडवोकेट प्रीति राय को सुरक्षित लौटाया। सिवनी एसपी कृष्ण लालचंदानी ने बुधवार को बताया गया कि पुलिस की तत्परता से प्रभावित होकर परिजनों ने पुलिस टीम के सम्मान में ₹21,000 का चेक पुलिस अधीक्षक को भेंट किया।