इटकी: इटकी कुंदी गांव में युवक ने फांसी लगाकर जान दी
Itki, Ranchi | Jul 13, 2024 इटकि थाना क्षेत्र के कुंदी गांव निवासी 38 वर्षीय दीपक तिग्गा ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस शनिवार को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। परिजन खिड़की खोलकर अंदर देखा तो वह फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।