खंडवा में गुरुवार रात करीब आठ बजे अचानक रिमझिम बारिश शुरू हो गई। पूरे शहर में हल्की बूंदाबांदी से मौसम का मिज़ाज बदल गया और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। दिनभर उमस और हल्की गर्मी के बाद रात की इस बारिश ने ठंडक बढ़ा दी। बारिश के साथ हल्की हवा चलने से माहौल सुहावना हो गया।