कैलारस: पहाड़गढ़ रोड तिराहे पर चार घंटे लगा जाम, सैकड़ों वाहन और हजारों यात्री हुए परेशान, लोगों ने स्वयं जाम खुलवाया
कैलारस पहाड़गढ़ रोड पर 21 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक जाम लगा रहा। यह जाम पाल पाल लगता और खुलता रहा। आपको बता दे, पहाड़गढ़ रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही के चलते ओवर टेक एवं लापरवाही से गाड़ी चलाने वालो के कारण जाम लग जाता है। वही जाम इतना भयानक हो जाता है, कि यहां पर एंबुलेंस एवं कई स्कूली वाहन भी फस जाते है। लोग परेशान है इसका कोई निदान नही हो सका है।