पलवल: पुलिस ने फायरिंग, जानलेवा हमला और चोरी की वारदातों के संगठित गैंग का भंडाफोड़ किया, 14 आरोपी गिरफ्तार
पलवल मे जिला पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 50 वांछित कुख्यात आरोपियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस अधीक्षक पलवल श्री वरुण सिंगला ने सोमवार दोपहर 3 बजे बताया कि डीजीपी कार्यालय से मिले आदेशों के तहत यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है और 20 नवंबर तक जिले भर में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ।