रावतभाटा: रावतभाटा अस्पताल में किशोरी की रहस्यमयी हरकतें, दीवार पर चढ़ने की कोशिश से मच गया हड़कंप, वीडियो हुआ वायरल
विजय सिंह ने सोमवार शाम 4 बजे बताया कि रावतभाटा के उपजिला अस्पताल में भर्ती एक किशोरी की अजीब हरकतों से हड़कंप मच गया। इलाज के दौरान उसने अचानक असामान्य व्यवहार करना शुरू कर दिया और दीवार पर चढ़ने की कोशिश के साथ डरावनी आवाजें निकालने लगी। मौके पर मौजूद मरीज और परिजन घबरा गए। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे लेकर तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।