कोलेबिरा: जामटोली में एनएच143 पर गिरा विशाल पेड़, लगा जाम, पुलिस ने 06 घंटे मशकत कर खुलवाया जाम
साइक्लोन के असर से हो रही बारिश और तेज हवा के कारण कोलेबिरा गुमला मुख्य मार्ग NH 143 पर शुक्रवार की देर रात जामटोली के पास एक विशाल पेड़ गिर गया। जिससे NH 143 जाम हो गया। इसकी सूचना मिलते हीं, पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने 6 घंटे की मशक्कत के बाद 3 अगस्त की अहले सुबह पेड़ को NH 143 से हटवा कर जाम खुलवाया।