गाज़ीपुर: CDO सांतोष वैश्य ने स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर की शुरुआत, बच्चों का हुआ नामांकन और पुस्तक वितरण
गाजीपुर में नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 के तहत ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत कर दी गई है। स्कूल चलो अभियान’ की रैली को सीडीओ ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। दरअसल नगर क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय रायगंज द्वितीय में आयोजित कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों का नामांकन कर उन्हें पुस्तकें वितरित कीं और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया।