सरधना: सलावा में CM करेंगे खेल यूनिवर्सिटी का निरीक्षण, सुरक्षा के मद्देनज़र कावड़ मार्ग पर किया गया रूट डाइवर्ट, पुलिस तैनात
सरधना के सालवा में। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के मद्देनजर सरधना से खतौली के बीच बृहस्पतिवार को कावड़ मार्ग स्थित गंगनहर पटरी मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित किया गया। एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र और सरधना क्षेत्राधिकार आशुतोष कुमार ने बताया कि नानू नहर से सठेड़ी पुल तक यह प्रतिबंध दोपहर बारह बजे से तीन बजे तक लागू रहेगा।