जनपद पुलिस ने एएनटीएफ टीम और थाना बलुवाकोट पुलिस के साथ मिलकर ग्राम नाग, लाल और बड़कोट में अवैध भांग की खेती नष्ट की। साथ ही लोगों को नशे के दुष्परिणामों और एनडीपीएस एक्ट की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। नशे की सूचना के लिए 1933 हेल्पलाइन सक्रिय है।