मुरैना: आरटीओ बेरियल के पास हाईवे पर रेत से भरे डंपर ने बस में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला, मौके पर पहुंची पुलिस
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आरटीओ बेरियल के पास हाईवे पर रेत से भरे डंपर ने सवारी बस में पीछे से टक्कर मार दी, जिसके बाद सवारीयों में चीख पुकार मच गई ,बताया जाता है कि मामूली चोटे बताई गई है ,इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है ।बताया गया है की रेत का डंपर धौलपुर से मुरैना की तरफ जा रहा था ,तभी हादसा हो गया।