हिलसा: हसनपुर से मड़वा तक कच्ची सड़क, वर्षों से पक्कीकरण की मांग अधूरी, मंत्री के आश्वासन के बाद भी नहीं बना सड़क
Hilsa, Nalanda | Jun 3, 2026 प्रखंड क्षेत्र के हसनपुर से मड़वा गांव को जोड़ने वाली सड़क आज भी कच्ची है। ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्षों से इस सड़क के पक्कीकरण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो सकी है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बरसात के दिनों में सड़क की स्थिति और भी खराब हो जात