परसिया: धनकशा में कोयला खदान कामगारों के स्वास्थ्य की जांच की,वेकोलि बडकुही अस्पताल ने लगाया पिट माउथ स्वास्थ्य शिविर
वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड के बडकुही हास्पिटल से पिट माउथ कैंप और माइंस क्लोजर प्रोग्राम के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जा रहे है। पिट माउथ कैंप धनकशा कोयला खदान और माइंस क्लोजर प्रोग्राम के तहत इकलहरा में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। बीएमएस के महामंत्री निखिलेश राहा ने शनिवार को आठ बजे बताया कि सोमवार से तीन जगहों के लिए कैंप प्रारंभ किए जाएंगे।