शिवपुरी जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के तिजारपुर गांव निवासी सुमित यादव (15) अपने बड़े भाई के साथ घर के आंगन में आतिशबाजी चला रहा था। सुमित ने अपने पेंट की जेब में एक दर्जन से अधिक छोटे पटाखे रखे हुए थे। इसी दौरान उसके भाई द्वारा जलाया गया एक रॉकेट ऊपर जाने के बजाय सुमित की जेब से टकरा गया। इससे जेब में रखे पटाखों में आग लग गई और जोरदार धमाके हुए