12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर रविवार को पलामू जिले में भी कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला आयुष समिति पलामू के तत्वावधान में शिवाजी मैदान में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने अन्य पदाधिकारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।