नगर निगम, समस्तीपुर ने सभी सरकारी व निजी बैंकों को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि बिना निगम से नक्शा पास कराए भवन निर्माण के लिए किसी भी प्रकार का ऋण देना कानूनन गलत है। नगर आयुक्त, नगर निगम समस्तीपुर ज्ञान प्रकाश द्वारा बैंकों को जारी आदेश ने बैंकिंग जगत में खलबली मचा दी है।