रामनगर: रामनगर थाना अंतर्गत ठाकुरन सिरकौली गांव में ट्रैक्टर के नीचे दबकर एक किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
रामनगर थाना अंतर्गत ठाकुरान सिरकौली गांव में ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान संजय सिंह उम्र करीब 49 वर्ष की हुई मौत।परिजनों में मचा कोहराम। संजय रविवार की दोपहर करीब 12:00 बजे एक ट्रैक्टर ट्राली में भूसा भरकर बांध के ऊपर चढ़ने का प्रयास कर रहे। थे,दूसरा ट्रैक्टर मंगाया रस्सी के सहारे जोड़कर खींचने का प्रयास किया रस्सी टूट गई। ट्रैक्टर पलट गया संजय सिंह दब गए।