धमतरी: धमतरी में पान सीड्स प्रा. लि. के 75 हजार बोरी धान बीज पर प्रतिबंध, कारण बताओ नोटिस जारी
धमतरी के कुरूद में पान सीड्स प्रा. लि. के 75 हजार बोरी धान बीज के विक्रय पर तुरंत रोक लगाई गई है। निरीक्षण में अनियमितताएं मिलने पर कंपनी को तीन दिन में जवाब देने के आदेश दिए गए। बीजों के नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। कृषि विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी।