सिधवलिया: सरेया पहाड़ गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल, जाँच शुरू
गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सरेया पहाड़ गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।