कटिहार: कटिहार के वर्मा नगर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने पुलवामा आतंकी हमलों में शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकाला
वर्मा नगर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से पुलवामा आतंकी हमलों में शहीद की याद में कैंडिल मार्च का आयोजन किया गया। यह मामला रात करीब नौ बजे का हैं। इस मौके पर लोगों ने कहा कि मातृभूमि की सेवा के लिए समर्पित वीर जवानों के लिए देश अनंतकाल तक उनका ऋणी रहेगा ।