कटिहार: फुलवरिया में सड़क हादसे में दो लोगों की हुई मौत, मृतक भागलपुर के रहने वाले थे
शुक्रवार की शाम 7 बजे दो व्यक्ति का शव का पोस्टमार्टम करने परिजन सदर अस्पताल पहुंचे थे। जिनकी मौत सड़क हादसे में हुई थी। मृतक राजेंद्र मंडल अपने पुत्र अरविंद मंडल को छुराने के लिए अपने समधी प्रधान मंडल के साथ बाइक से कुरसेला पहुंचे थे। जहां उन्हें पता चला कि अरविंद मंडल को कटिहार कोर्ट ले जाया गया है।