खजूरी गांव में दो दिवसीय अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल आयोजन किया गया था। गुरुवार की शाम 5 बजे तक कई बेहतरीन कुश्ती देखने को मिली।संदीप पहलवान कोटवा धाम ने हरियाणा के विनोद पहलवान को हराकर मुख्य किताब अपने नाम किया।एक लाख एक हजार रुपए का पुरस्कार संदीप को दिया गया। इस अवसर पर राजा रितेश सिंह भूपेंद्र प्रताप सिंह सुनील सिंह विनय सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।