राजगढ़: हरियाणा सीमावर्ती राजगढ के गांवों में धूप निकलते ही गेहूं की कटाई में जुटे किसान, ओलावृष्टि की आशंका से बढ़ी चिंता
Rajgarh, Churu | Apr 5, 2026 मौसम साफ होने के साथ ही किसानों ने राहत की सांस ली है, क्षेत्र में धूप निकलते ही किसान गेहूं की लावणी (कटाई) में जुट गए हैं। मगर द्वारा 6 से 8 अप्रैल के बीच एक बार फिर से मौसम अलर्ट से ओलावृष्टि की आंशका से किसान चिंतित है। तहसील के भाकरां, खैरू बड़ी, खैरू छोटी, सुधिवास, बीरान, बालाण,जीराम बास सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में खेतों में फिर से रौनक लौट आई है।