पटना ग्रामीण: गांधी मैदान में रावण वध कार्यक्रम को लेकर पटना जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने पदाधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग की
राजधानी पटना के गांधी मैदान में पटना जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर एवं पटना वरिय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा द्वारा गुरुवार की शाम 4 बजे रावण वध कार्यक्रम हेतु प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारीयो की संयुक्त ब्रीफिंग की गई. सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था ,उत्कृष्ट भीड़ प्रबंधन एवं अचूक विधि व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.