विदिशा नगर: दिवाली पर शहर के मुख्य बाजार में पुलिस ने किया था ट्रैफिक डायवर्ट, सोमवार दोपहर 3 बजे कई जगह लगा जाम
दीपावली पर शहर मे मुख्य बाजार माधवगंज से लेकर निकासा, तिलक चौक बड़ा बाजार और बजरिया क्षेत्र मे जहां स्थाई दुकानों पर भीड़ है तो वहीं सड़क के किनारे भी कई छोटी-बड़ी दुकान है लगी हुई है। जिसकी वजह से जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। पुलिस और प्रशासन द्वारा त्यौहार के मौके पर रूट डायवर्ट किया गया था। कई जगहों पर तीन पहिया और चार पहिया वाहन प्रतिबंधित किए गए थे।