चैनपुर: चैनपुर-गढ़वा मुख्य सड़क पर महुगावां में एक किलोमीटर सड़क का बुरा हाल, डेढ़ फीट तक बने हैं गड्ढे
चैनपुर- गढ़वा के बीच महुगावां में एक किलोमीटर सड़क का बुरा हाल। डेढ़ फीट तक गड्ढे बने हुए हैं। इनमें बरसात का पानी जमा रहता है और वाहन जब गुजरते हैं तो फंसकर हादसे का शिकार हो जाते हैं। चार पहिया वाहनों के चेंबर समेत अन्य हिस्से फट जाते हैं। ऐसी स्थिति पिछले 1 साल से बनी हुई है। बावजूद इसकी मरम्मत को लेकर ना तो विभाग को ध्यान रह गया है और ना ही जनप्रतिनिधि