गुना नगर: गणेशपुरा किसान हत्याकांड: पांच और आरोपी गिरफ्तार, थार गाड़ी और ट्रैक्टर जब्त, 5 फरार आरोपियों की तलाश जारी
गुना फतेहगढ़ थाना के गणेशपुरा में किसान रामस्वरूप नागर की 26 अक्टूबर को हत्याकांड मामले में 29 अक्टूबर देर शाम तक पुलिस ने 5 और आरोपी गिरफ्तार कि। एसपी अंकित सोनी ने बताया, अभी तक कुल 9 आरोपीय गिरफ्तार किए गए है। घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर और थार गाड़ी जप्त की गई है। हवाई फायर में इस्तेमाल बंदूक भी जप्त की जाएगी। 8 टीम अन्य फरार की तलाश में जुटी है।