मुज़फ्फरनगर: श्री राम कॉलेज के सामने छात्र ने चलती थार की छत और खिड़की पर लटककर किया खतरनाक स्टंट, वीडियो हुआ वायरल
श्री राम कॉलेज के सामने एक छात्र का खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में छात्र चलती थार की खिड़की पर लटकता और छत पर बैठकर जानलेवा करतब करता नजर आ रहा है। इस दौरान सड़क पर चल रहे लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी छात्र की तलाश शुरू कर दी है।