गोंडा: खैरा नई बस्ती कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी कार में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
Gonda, Gonda | May 11, 2025 खैरा नईबस्ती कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी कार में शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई और कार धू धू कर जलने लगी,जानकारी होने पर घर वालों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार पूरी तरफ से जल चुकी थी,कार के जलने का वीडियो रविवार सुबह 8 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, कार मालिक और स्थानीय लोग आग के जलने के कारणों का पता लगा रहे है।