गोंडा: पेरीपोखर के पास अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराई, पिकअप चालक को आई चोटें
Gonda, Gonda | May 10, 2025 शनिवार को गोंडा फैजाबाद रोड पर पेरीपोखर के पास एक अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई। जिसमें पिकअप वाहन के चालक को चोटे आई है। शनिवार 5 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि पेरी पोखर के पास ये घटना घटित हुई है। जिसमें चालक को चोटे आई हैं। घटना की पुलिस को जानकारी दी गई है और चालक को अस्पताल भिजवाया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।