पूरनपुर: हबीबगंज गोटियां में सिलेंडर में आग लगने से घर का सामान जलकर राख, लाखों का नुकसान
पूरनपुर। मोहल्ला हबीबगंज गोटिया निवासी श्रीराम पुत्र नत्थूलाल के घर में खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने आसपास रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय परिवार के लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाय