सासाराम: सासाराम के लंदन थीम मेला में बड़ा हादसा, आधा दर्जन लोग हुए घायल
Sasaram, Rohtas | May 16, 2026 सासाराम के लंदन थीम मेला में बड़ा हादसा, आधा दर्जन घायल सासाराम में आयोजित लंदन थीम मेला के डिजनीलैंड रनिंग स्टेज पर शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। अचानक स्टेज का एक हिस्सा टूटकर गिरने से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।