सुसनेर: कल 16 मई को कृषि उपज मंडी सुसनेर में फसलों की नीलामी बंद, गल्ला व्यापारी एसोसिएशन ने मंडी सचिव को दिया आवेदन
आज शुक्रवार की दोपहर 1 बजे आगर रोड स्थित कृषि उपज मंडी से मंडी के सचिव राजेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल 16 मई शनिवार को मंडी में फसलों का नीलामी कार्य बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि गल्ला व्यापारी एसोसिएशन ने लिखित आवेदन देते हुए बताया है कि कल शनिवार को जैन समाज का धार्मिक कार्यक्रम होने के कारण व्यापारी नीलामी कार्य मे शामिल नही हो सकेंगे।