गोमिया: चलकरी बस्ती के कुएं से निकला एशिया का सबसे जहरीला सांप, घंटों की मशक्कत के बाद रेस्क्यू
Gumia, Bokaro | Jun 20, 2026 गोमिया विधानसभा क्षेत्र के चलकरी बस्ती के एक सिंचाई कुएं में शनिवार सुबह एशिया का सबसे खतरनाक सांप देखे जाने से हड़कंप मच गया।समय तीन बजे बताया गया कि ग्रामीणों के अनुसार, कुएं में पानी भरते समय सांप की फुफकार सुनाई दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग और स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दी। अनुभवी सर्पमित्रों ने ग्रामीणों की मदद से करीब 4 घंटे तक अभियान चलाया।