मोहनिया: तेजस्वी जी तो शराब चालू करवा सकते हैं, मंत्री संतोष सिंह ने कहा- ड्रग्स बेचने की दुकान भी खुलवा दें
Mohania, Kaimur | Jul 28, 2025 मोहनिया पहुंचे बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि तेजस्वी जी तो शराब भी चालू करवा सकते हैं,बल्कि अच्छा है कि जो ड्रग्स बेच रहा है उसका भी दुकान खुलवा देंगे इसकी भी घोषणा कर दें तो क्या दिक्कत है,यही तो करवाएंगे यही तो सीखे हैं वह,उनके माता-पिता के राज में चरवाहा विद्यालय खुलवाया जा रहा था