चित्तौड़गढ़: गंगरार में ग्लास फैक्ट्री के बाहर टॉयलेट के लिए निकली महिला को तेज़ रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, अस्पताल लाते समय तोड़ा दम
गंगरार थाना क्षेत्र में डंपर की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। ग्लास फैक्ट्री में परिवार के साथ काम करने वाली 41 वर्षीय रामलल्ली पत्नी संतोष सहरिया देर रात फैक्ट्री के बाहर ही अपने कमरे से टॉयलेट के लिए निकली जिसे तेज रफ्तार डंपर ने चपेट में ले लिया। उसे जिला चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।