चित्तौड़गढ़: बैजनाथिया के पास ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ कटा, धड़ मिला-खोपड़ी गायब, मोबाइल से शिनाख्तगी का प्रयास
उदयपुर रेल मार्ग पर बैजनाथिया के पास आज उदयपुर जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस की टक्कर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर उसका धड और हाथी मिले जबकि खोपड़ी गायब थी। सूचना पर चंदेरिया पुलिस मौके पर पहुंची। एक मोबाइल भी मिला जिसके जरिए पुलिस उसके परिजनों का पता लगाने के प्रयास कर रही है। उसके बाद ही उसके साथ हुए हादसे का पता चल पाएगा।