घंसौर: आचार्य विद्यासागर जी के 59वें दीक्षा दिवस पर मुनिश्री का भव्य मंगल प्रवेश
Ghansaur, Seoni | Jun 30, 2026 घंसौर नगर में मंगलवार, 30 जून 2026 को राष्ट्रसंत युग शिरोमणि आचार्य गुरुवर श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के 59वें दीक्षा दिवस के अवसर पर उनके परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री चिद्रूप सागर जी महाराज एवं मुनि श्री सुभग सागर जी महाराज का प्रातः 8:00 बजे भव्य मंगल प्रवेश हुआ। जैन समाज के श्रद्धालुओं ने मुनिश्री की भावपूर्ण अगवानी कर उनका स्वागत किया