बरौनी: नगर परिषद बरौनी और आसपास के इलाकों में आज ईद-उल-अजहा का त्यौहार मनाया गया
नगर परिषद बरौनी और इसके आस-पास के इलाकों में आज त्याग, बलिदान और समर्पण का त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) बेहद शांतिपूर्ण, अकीदत और आपसी सौहार्द के माहौल में मनाया गया। इस पावन अवसर पर सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में खासा उत्साह देखा गया। नए-नए वस्त्र पहनकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने मुख्य ईदगाहों और मस्जिदों का रुख किया।