बनमनखी: गैस रिसाव से लगी आग में तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से झुलसी
बनमनखी प्रखंड अंतर्गत धरहरा चकला भुनाई पंचायत के वार्ड संख्या 12 में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से रिसाव होने पर अचानक आग लग गई। इस हादसे में एक तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में ग्रामीणों ने एम्बुलेंस बुलाकर घायल बच्ची को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को