झांसी: झांसी में नाना के सामने नदी में डूबा नाती, बोले- बचाने के लिए 3 बार पानी में उतरने की कोशिश की, लेकिन तैरना नहीं आता था
Jhansi, Jhansi | Jun 9, 2026 झांसी में नाना की आंखों के सामने नाती की पहूज नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के समय बच्चा अपने नाना के साथ बकरियां चराने गया था। नाना ने उसे बचाने के लिए दो बार नदी में उतरने की कोशिश की, लेकिन तैरना न आने के कारण वह नाती तक नहीं पहुंच सके ग्राम पौहरा निवासी इस्लाम खान सोमवार को अपने नाती शाहिद के साथ बकरियां चराने पहूज नदी के पास गए थे।