रामसनेही घाट: रामसनेही घाट क्षेत्र के ताला मोड़ कट के पास दो बाइकों में टक्कर, एक युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
रामसनेहीघाट क्षेत्र के ताला मोड़ कट के पास दो बाइकों में हुई टक्कर एक युवक गंभीर रूप से घायल। घायल युवक की पहचान अमेठी जनपद के शुक्ल बाजार निवासी रिजवान पुत्र इश्तियाक के रूप में हुई। रिजवान सुमेरगंज जा रहे थे कि तभी ताला मोड़ कट के पास एक दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई।रिजवान के जबड़े सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई ,जिला अस्पताल रेफर किया गया।