गोला: बड़हलगंज पुल से सरयू नदी में कूदकर लापता युवक, बचाने के लिए दोस्त ने भी लगाई छलांग; गोताखोरों की मदद से जांच जारी
Gola, Gorakhpur | May 30, 2026 गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। लालगंज मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय दिलशाद पुत्र स्वर्गीय जमील अहमद अपने मित्र मोहम्मद सुहैल के साथ बड़हलगंज पुल पर टहल रहा था। इसी दौरान उसने अचानक सरयू नदी में छलांग लगा दी। दिलशाद को डूबता देख उसका मित्र सुहैल भी उसे बचाने के लिए नदी में कूद गया।