खरौंधी प्रखण्ड में इन दिनों कड़कड़ाती ठंड से आम जनजीवन प्रभावित है। ऐसे समय में जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण एवं अलाव की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है, लेकिन दुर्भाग्यवश अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। इसको लेकर भाजपा के खरौंधी मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र दास ने इस गंभीर स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ठंड से सबसे अधिक गरीब, बुजुर्ग, बच्चे और सड़क