पाली थाना परिसर में सोमवार को दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज घटना ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया। पुलिस अभिरक्षा में मौजूद एक महिला को उसके पति ने थाने के अंदर ही गोली मार दी, घटना के बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।